9 अक्टूबर 2026 · सिकंदरपुर, बलिया

हिंदी समाचार

Jagran Express

ताज़ा खबरें, सबसे पहले

हिंदी संस्करणसिकंदरपुर, बलिया
सुर्खियाँ
ताजा खबर

सिकंदरपुर (बलिया) - समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई

सिकंदरपुर (बलिया) - समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में पीडीए के लोगो पर अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश में सिर्फ विशेष जाति के लोग ही सरकार चला

सिकंदरपुर (बलिया) - समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई

सिकंदरपुर (बलिया) - समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में पीडीए के लोगो पर अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश में सिर्फ विशेष जाति के लोग ही सरकार चला रहे हैं। वे कितना भी बड़ा अपराध कर दे उनका बाल बाका नही कर सकता हैं।क्योंकि यह आदेश सीधे ऊपर से है। वही अगर कोई दूसरी जाति का ब्यक्ति कोई भी अपराध न करें तो भी उन्हें अपराधी बना दिया जाएगा। यह सरकार सिर्फ गरीबों के हक पर डाका डाल रही है।आरक्षण को लूट रही हैं।प्रदेश में पीडीए के लोगो को फर्जी मुखभेड़ में मारा जा रहा है।

पीडीए परिवार के उत्पीड़न, उनके खिलाफ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ 13 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मो० जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकारें झूठ की बुनियाद पर चल रही है। यह सरकार धर्म और जाति के आधार पर न्याय कर रही है। पीडीए के लोगो का फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है। जिले में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पार कर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 13 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सिकंदरपुर तहसील पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसमे जिले के सभी नेता उपस्थित रहेंगे।बैठक में डा० मदन राय, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, गुरुजलाल राजभर, प्रेमप्रकाश राय, देवनारायण यादव, बबलू सिंह, अनिकेत यादव, विनोद राम, रामकेवल प्रजापति, अतुलेश यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राम जी यादव एवम संचालन बिरबहादुर बर्मा ने किया।

इस खबर को साझा करें