19 अक्टूबर 2026 · सिकंदरपुर, बलिया

हिंदी समाचार

Jagran Express

ताज़ा खबरें, सबसे पहले

हिंदी संस्करणसिकंदरपुर, बलिया
Jagran Express
आपका शहरन्यूज़ डेस्क लॉगिन →
स्थानीय खबरेंबलियासिकंदरपुररसड़ामऊलखनऊवाराणसी
सुर्खियाँ
उत्तर प्रदेश

विश्वविद्यालय में चमकी रूबी गुप्ता की प्रतिभा, बीएससी में यूनिवर्सिटी में पांचवां और कॉलेज में दूसरा स्थान

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में बीएससी की उपाधि से हुईं सम्मानित, परिवार और कॉलेज में खुशी का माहौल बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के आठवें दीक्षांत समारोह में श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्रा रूबी गुप्ता ने बी.एससी.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में बीएससी की उपाधि से हुईं सम्मानित, परिवार और कॉलेज में खुशी का माहौल

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के आठवें दीक्षांत समारोह में श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्रा रूबी गुप्ता ने बी.एससी. परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर पांचवां तथा महाविद्यालय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और अपने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विश्वविद्यालय में चमकी रूबी गुप्ता की प्रतिभा, बीएससी में यूनिवर्सिटी में पांचवां और कॉलेज में दूसरा स्थान
श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्रा रूबी गुप्ता


दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रूबी गुप्ता को बीएससी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर समारोह में मौजूद शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
रूबी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अध्ययन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

विश्वविद्यालय में चमकी रूबी गुप्ता की प्रतिभा, बीएससी में यूनिवर्सिटी में पांचवां और कॉलेज में दूसरा स्थान
श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दयालानंद राय मेधावी छात्रा रूबी गुप्ता को बधाई देते हुए।


रूबी के पिता मनोज गुप्ता, जो पेशे से व्यवसायी हैं, तथा माता रीता देवी, जो गृहिणी हैं, ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

विश्वविद्यालय में चमकी रूबी गुप्ता की प्रतिभा, बीएससी में यूनिवर्सिटी में पांचवां और कॉलेज में दूसरा स्थान
मनोज गुप्ता अपनी पुत्री रूबी गुप्ता की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए।


श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दयालानंद राय ने रूबी गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रूबी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
रूबी गुप्ता की इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट मनीष गुप्ता

विश्वविद्यालय में चमकी रूबी गुप्ता की प्रतिभा, बीएससी में यूनिवर्सिटी में पांचवां और कॉलेज में दूसरा स्थान

इस खबर को साझा करें