19 अक्टूबर 2026 · सिकंदरपुर, बलिया

हिंदी समाचार

Jagran Express

ताज़ा खबरें, सबसे पहले

हिंदी संस्करणसिकंदरपुर, बलिया
Jagran Express
आपका शहरन्यूज़ डेस्क लॉगिन →
स्थानीय खबरेंबलियासिकंदरपुररसड़ामऊलखनऊवाराणसी
सुर्खियाँ
ताजा खबर

सिकंदरपुर में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: माता की शरण में मिली शांति, कन्याओं को कराया गया भोज

सिकंदरपुर (बलिया): चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर सिकंदरपुर कस्बा भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह रंग गया। महाकाली, जलपा और कल्पा देवी के मंदिरों में हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में सुबह से ही हवन, पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे

सिकंदरपुर में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: माता की शरण में मिली शांति, कन्याओं को कराया गया भोज
सिकंदरपुर (बलिया): चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर सिकंदरपुर कस्बा भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह रंग गया। महाकाली, जलपा और कल्पा देवी के मंदिरों में हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में सुबह से ही हवन, पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। रामनवमी के पावन पर्व पर लोगों ने घर-घर कन्या पूजन कर नन्हीं बालिकाओं को भोजन कराया। नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सिकंदरपुर में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: माता की शरण में मिली शांति, कन्याओं को कराया गया भोज भक्तों की उमड़ी भीड़, मंदिरों में गूंजे जयकारे प्राचीन जलपा कल्पा मंदिर सहित नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु विधिविधान से हवन-यज्ञ में शामिल हुए। श्रद्धालुओं का मानना है कि नवरात्रि का यह नौवां दिन विशेष फलदायी होता है और मां दुर्गा के आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। “माता की शरण में मिलती है शांति” – संध्या तिवारी, भक्त माता की एक भक्त संध्या तिवारी ने कहा, “हर साल हम नवरात्रों पर माता का पूजन और हवन करते हैं। इससे हमें मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। माता रानी का आशीर्वाद ही हमारे कार्यों में सफलता दिलाता है।” पुजारी ने बताया मंदिर का महत्व माता जलपा, कल्पा और काली मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर सिकंदरपुर का सबसे प्राचीन और सिद्ध पीठ माना जाता है। नवरात्रि और रामनवमी पर यहाँ विशेष आयोजन होते हैं जिनमें हजारों भक्त भाग लेते हैं। उन्होंने कहा, “जो भी सच्चे मन से माता के दरबार में आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।” सिकंदरपुर में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: माता की शरण में मिली शांति, कन्याओं को कराया गया भोज सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एसएचओ विकास चंद पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ कस्बे के प्रमुख स्थानों का पहुँच कर माता रानी के दर्शन पूजन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीम में चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी, राकेश कुमार, गिरजा शंकर, शामिल थे। उन्होंने जलपा मंदिर, कल्पा मंदिर, जलालीपुर स्थित काली मंदिर, सहित थाना क्षेत्र के कई प्रमुख मंदिरों पर पहुँच मत्था टेका व सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिए। इस दौरान थाना प्रभारी ने भक्तो से भी सुरक्षा व्यवस्था की बाबत जानकारी ली। साथ ही मार्ग किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को सही तरीके से पार्क करने के निर्देश भी दिए। इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। रिपोर्ट-मनीष गुप्ता

इस खबर को साझा करें