10 नवंबर 2026 · सिकंदरपुर, बलिया

हिंदी समाचार

Jagran Express

ताज़ा खबरें, सबसे पहले

हिंदी संस्करणसिकंदरपुर, बलिया
Jagran Express
आपका शहरन्यूज़ डेस्क लॉगिन →
स्थानीय खबरेंबलियासिकंदरपुररसड़ामऊलखनऊवाराणसी
सुर्खियाँ
उत्तर प्रदेश

मासूमपुर में दीपोत्सव ग्राम गौरव सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों समेत कई प्रतिभाएं सम्मानित

बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के मासूमपुर गांव में दीपोत्सव ग्राम गौरव सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राजनाथ पाण्डेय ने मेधावी छात्रों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और समाज में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

मासूमपुर गांव में ग्राम गौरव सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजनाथ पाण्डेय
प्रतिभाओं को सम्मानित करते राजनाथ पाण्डेय।
मासूमपुर में दीपोत्सव ग्राम गौरव सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों समेत कई प्रतिभाएं सम्मानित

अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया उत्साह, राजनाथ पाण्डेय बोले—गांव की प्रतिभाएं ही समाज की असली पहचान

Ballia: क्षेत्र के मासूमपुर गांव में रविवार को दीपोत्सव ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की उन प्रतिभाओं और लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों का उत्साह बढ़ा।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला सहकारी संघ बलिया के अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पूर्व ग्राम प्रधानों, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, दिव्यांगजनों और गांव के चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राजनाथ पाण्डेय ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की। आज ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार युवा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व की बात हैं।

उन्होंने कहा कि किसी गांव की पहचान केवल उसकी भौगोलिक स्थिति से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की मेहनत, प्रतिभा और सामाजिक योगदान से बनती है। ऐसे सम्मान समारोह नई पीढ़ी को बेहतर करने की प्रेरणा देने के साथ समाज में आपसी एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में मुन्ना मास्टर, बृजेश यादव,राजीव पांडेय (रिंशु) मोतीचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का संचालन उस्मान अली ने किया, जबकि अध्यक्षता सरपंच छोटेलाल वर्मा ने की।

इस खबर को साझा करें