ब्रेकिंग न्यूज़ • ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jagran Express
एजुकेशन

जीबीजी कॉन्वेंट स्कूल में रिजल्ट वितरण के साथ सम्मान समारोह, मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

Site Administrator • 07 Apr 2025

जीबीजी कॉन्वेंट स्कूल में रिजल्ट वितरण के साथ सम्मान समारोह, मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

सिकन्दरपुर (बलिया)। जीबीजी कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। रिजल्ट वितरण के साथ स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने व उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से विविध सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। विजयी छात्रों को मंच पर बुलाकर पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

डायरेक्टर ने कहा - अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो पाया यह कार्य समारोह के समापन पर विद्यालय के डायरेक्टर कमलेश यादव ने कहा, “बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से यह परिणाम संभव हुआ है। हम निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।” प्रधानाचार्य मंजू यादव व ओमप्रकाश यादव ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
नर्सरी: पिंकी यादव, एलकेजी: कृति प्रभात वर्मा, यूकेजी: प्रीति यादव, कक्षा 1: आयात परवीन, कक्षा 2: हंसराज, कक्षा 3: पलक यादव, कक्षा 4: अंश यादव, कक्षा 5: सत्या यादव, कक्षा 6: निधि यादव, कक्षा 7: आकांक्षा, कक्षा 8: सौरभ यादव रहे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं — अशोक यादव, दयानंद, बृजेश यादव सहित अनेक गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-मनीष गुप्ता