9 अक्टूबर 2026 · सिकंदरपुर, बलिया

हिंदी समाचार

Jagran Express

ताज़ा खबरें, सबसे पहले

हिंदी संस्करणसिकंदरपुर, बलिया
सुर्खियाँ
समाचार

तुर्तीपार भागलपुर पुल से सरयू में युवक ने लगायी छलांग

बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लोहर (देवकली) गांव निवासी 21 वर्षीय युवक मंगलवार की सुबह 6:05 पर उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक गहरे पानी में चला गया आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल तुर्तीप

तुर्तीपार भागलपुर पुल से सरयू में युवक ने लगायी छलांग

बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लोहर (देवकली) गांव निवासी 21 वर्षीय युवक मंगलवार की सुबह 6:05 पर उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक गहरे पानी में चला गया आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल तुर्तीपार चौकी के सिपाहियों को दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती युवक काफी दूर बह चुका था। मिली जानकारी के अनुसार लोहर निवासी अविनाश पांडेय उर्फ छोटू उम्र 21 वर्ष पुत्र धीरेंद्र प्रताप उर्फ अर्जुन पांडेय पुलिस में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ लगाता था मंगलवार की सुबह वह दौड़ लगाने के लिए घर से करीब 4:00 बजे निकला था और 6:00 करीब उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पुल पर पहुंच गया वहां से उसने अपने चचेरे भाई संतोष पांडेय उर्फ गांगुली को एक अनजान व्यक्ति से मोबाइल पर फोन कराया लेकिन फोन उस समय संतोष पांडेय का व्यस्त था जब बात नहीं हो पाई तो उसने कहा कि जब फोन आएगा तो बता दीजिए कि छोटू पाण्डेय फोन कराये थे बात करना चाहते थे यह कहकर वह पीछे मुड़ गया तब तक संतोष पाण्डेय ने उस अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर फोन भी कर दिया जैसे ही फोन अविनाश पाण्डेय उर्फ छोटू से बात कराने के लिए व्यक्ति घुमा तब तक छोटू सरयु नदी में छलांग लगा दिया यह देख मौजूद लोगों के होश उड़

झारखंड पुलिस भर्ती की युवक कर रहा था तैयारी

तुर्तीपार भागलपुर पुल से सरयू में युवक ने लगायी छलांग
अविनाश को तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।

गए आनंन-फ़ानन में मौजूद लोगों ने उसका पानी मे गिरने के बाद वीडियो भी बना लिया और तुर्तीपार चौकी के सिपाहियों को सूचना दिया वहीं परिजनों को भी इसकी जानकारी दी काफी खोजबीन किया गया लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला सूचना के बाद एनडीआरएफ सहित उभाव व मईल थाने की पुलिस भी सरयू नदी के दोनों तरफ काफी तलाश करती रही लेकिन समाचार लिखे जाने तक अब तक युवक का कहीं भी पता नहीं चला है। अविनाश झारखंड पुलिस में फिजिकल का टेस्ट भी निकाल लिया था वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था बड़े भाई का नाम महितोष व दूसरे भाई का नाम अभिषेक है। उसकी माँ अनीता पाण्डेय का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस खबर को साझा करें