ब्रेकिंग न्यूज़ • ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jagran Express
उत्तर प्रदेश

पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Site Administrator • 11 Sep 2025

पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सिकंदरपुर (बलिया)।स्थानीय तहसील के पास धोबहा में गुरुवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने उन्हें गरीबों और वंचितों की आवाज बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पुण्यतिथि व्यक्ति की नहीं, बल्कि उनके कार्यों की स्मृति होती है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश चौधरी ने जनता की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास को अपना ध्येय बनाया। यादव ने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।

पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक था। गरीब और वंचितों की आवाज उठाने में वे हमेशा आगे रहे। ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी ने कहा कि उनकी सोच आज भी प्रेरणास्रोत है। वहीं सुरेंद्र चौधरी और राजेंद्र चौधरी ने उनके सामाजिक कार्यों को विस्तार से याद किया।

कार्यक्रम में गुरुजलला राजभर, मुन्नीलाल यादव, बहुगुणा चौधरी, अभिमन्यु चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रमानाथ यादव ने की और संचालन सतेंद्र शर्मा ने किया। पुत्रवत स्नेह और सहज स्वभाव के चलते जयप्रकाश चौधरी जनता के बीच लोकप्रिय रहे। श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।