आजमगढ़ डेस्क कोतवाली थाना के पासपोर्ट धारक अमित कुमार सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह ग्राम उकरौडा पोस्ट हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ की जांच प्र०नि० शशिमौलि पाण्डेय द्वारा किया गया तो ज्ञात हुआ कि पासपोर्ट धारक अमित कुमार सिंह के द्वारा दो पासपोर्ट अपने दो अलग अलग नामों व जन्मतिथि में परिवर्तन करके बनवाया गया है। जिसमें पहले पासपोर्ट पर अमित कुमार सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ अंकित है। अभियुक्त द्वारा अपना दूसरा पासपोर्ट अपना नाम व जन्मतिथि परिवर्तित कर फर्जी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम अमित कुमार सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह के स्थान पर अमित पुत्र राम प्रताप निवासी उकरौड़ा पोस्ट ऑफिस हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के नाम से बनवाया गया। उ०नि० देवेन्द्रनाथ दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार सिंह पुत्र स्व० राम प्रताप सिंह ग्राम उकरौड़ा थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 39 वर्ष को समय करीब 11.05 बजे हाफिजपुर हैडिल के सामने से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
👁️ 107 views
फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- COMMENTS
LIVE
Watch Live TV